Press "Enter" to skip to content

योग में सीख रहे निरोग रहने के गुर

शिवपुरी। पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण वीर सावरकर पार्क में किया जा रहा है। शिविर के 16 दिवस के पावन अवसर पर आयोजित प्रशिक्षण शिविर में राजेन्द्र आर्य प्रांत प्रभारी भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति प्रांत प्रभारी कृष्ण योगेंद्र, युवा भारत सह प्रांत प्रभारी वीरेंद्र, महिला पतंजलि योग समिति प्रांत कोषाध्यक्ष विजय का योग में मार्गदर्शन किया जा रहा है। शिविर में सह योग शिक्षक प्रशिक्षण में योग से संबंधित को डायरी योग सीख रहे लोगों को दी। इस अवसर पर एक बैठक का भी आयोजन किया गया जिसमें संगठन की आगामी दिनों में होने वाले योग शिविरों के बारे में चर्चा की गई। 1857 क्रांति के अमर सेनानी, अमर शहीद तात्याटोपे को पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास, युवा भारत, महिला पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति प्रांतीय प्रभारी एवं जिला प्रभारी भाई वहनों द्वारा पुष्प माला अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद रोहित भारत स्वाभिमान न्यास जिला प्रभारी द्वारा शांति पाठ किया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!