
शिवपुरी। प्रदेश में नंबर 1 का तमगा हासिल कर चुके जिला अस्पताल में सुरक्षा के नामों पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, बावजूद इसके अस्पताल में चोरों द्वारा चोरी करना सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाना है। चोरों द्वारा एक बार फिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए अस्पताल के किचिन में रखे चार एससी के स्पेटपलाईजर और 14 छोटे पुराने पंखों को चोर कर ले गए। घटना 26-27 मार्च की रात्रि की है जबकि इलेक्ट्रीशियन रामलाल पुत्र किशनलाल उम्र 56 वर्ष ने कल सुबह अस्पताल पहुँचे तो किचन का ताला टूटा हुआ मिला था। रामलाल की रिपोर्ट पर से कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।




