शिवपुरी। अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा को कल मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिरसौद चौराहा पर एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर से अमोला पुलिस ने सिरसौद चौराहे पर दबिश देकर संदिग्ध को दबोच लिया। युवक की तलाश लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा राउण्ड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोलू पुत्र गोकुल प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी सिरसौद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।कट्टे के साथ युवक को पुलिस ने दबोचा, दो जिंदा राउण्ड बरामद

शिवपुरी। अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा को कल मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिरसौद चौराहा पर एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर से अमोला पुलिस ने सिरसौद चौराहे पर दबिश देकर संदिग्ध को दबोच लिया। युवक की तलाश लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा व दो जिंदा राउण्ड बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गोलू पुत्र गोकुल प्रजापति उम्र 19 वर्ष निवासी सिरसौद बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25/27 आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।


