Press "Enter" to skip to content

ससुराल गए युवक के घर में चोरों ने लगाई सेंध

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले खुड़ा पर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय युवक अपने परिजनों के साथ ससुराल गया हुआ था। जब वह लौटकर आया तो उसने ताले टूटे हुए देखे और अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था जिस पर वह समझ गया कि घर में चोरी हो गई है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरु कर दी है। 
फरियादी मुकेश सेन ने बताया कि वह दो दिन पहले ही बीबी-बच्चों के साथ ससुराल गया हुआ था। जब वह लौटकर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। जिसके बाद वह अंदर गया तो सारा सामान बिखरा हुआ था। तलाशी लेने पर पता चला कि चोर उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी सहित कुल 40 हजार रुपए के सामान पर हाथ साफ कर गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर केस दर्ज कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!