शिवपुरी। सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम कैरऊ की रहने वाली एक महिला ने सड़क निर्माण करने वाली कंपनी के दो कर्मचारियों पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। थाना प्रभारी सुभाषपुरा सुरेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि ग्राम कैरऊ की रहने वाली एक महिला ने आवेदन देकर शिकायत की थी कि सड़क निर्माण करने वाली कंपनी में काम करने वाले राहुल चौहान व प्रांजल सिकरवार द्वारा उसके साथ मुडख़ेड़ा टोल नाके पास रोककर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।






Be First to Comment