अहमदाबाद। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे अहमदाबाद
पहुंच चुके हैं। आबे अपने विशेष विमान से अपनी पत्नी के साथ दोपहर 3 बजे
अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका शानदार
स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, एनएसए अजीत
डोभाव व अन्य मौजूद थे।
आबे से स्वागत के साथ ही एयरपोर्ट से साबरमती
आश्रम तक का 8 किमी लंबा रोड शो शुरू हो चुका है। पीएम मोदी और शिंजो आबे
उनकी पत्नी के साथ एक खुली चाप पर सवार हैं। इस रोड शो के लिए सुरक्षा के
भारी इंतजाम किए गए हैं।
रोड शो के लिए शिंजो आबे ने खास तौर पर
मोदी जैकेट पहन रखी है। जिस रास्ते से यह दोनों गुजर रहे हैं उसके दोनों
तरफ 28 राज्यों के कलाकार अपने सांस्कृतिक नृत्य पेश करेंगे। यह पहली बार
है जब देश में पीएम मोदी के साथ किसी दूसरे देश के राष्ट्राध्यक्ष रोड शो
में शामिल हुआ हो।
इससे पहले आबे को एयरपोर्ट पर ही सेरेमोनियल वेलकम
किया गया। स्वागत यहीं खत्म नहीं हुआ और इसके बाद शिंजो आबे को बाहर आने
तक अलग-अलग संस्कृतियों की झलक दिखाई दी।
उनके स्वागत के लिए
अहमदाबाद को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
ट्वीट कर कहा कि भारत और अहमदाबाद आबे के वेलकम के लिए तैयार है। बता दें
कि दोनों पीएम के बीच यह 4थी शिखर वार्ता है।
अहमदाबाद पहुंचे शिंजो आबे .प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका शानदार स्वागत किया
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 10वीं के बाद स्ट्रीम चुनने में मिलेगी सही दिशा, शिवपुरी में होगा SSAT टेस्ट व करियर गाइडेंस सेमिनार / Shivpuri News<br>
- स्कूटी की टक्कर के बाद विवाद, अरवाज व साथियों ने परिवार से की मारपीट / Shivpuri News
- शिवपुरी में 1.53 करोड़ की चोरी का खुलासा, डीजीपी ने एसडीओपी को भेजा प्रशंसा पत्र / Shivpuri News
- गुरुकुल स्कूल ऑफ स्टडी में कक्षा 10 के छात्रों को भावभीनी विदाई, महिला शिक्षकों का हुआ सम्मान / Shivpuri News
- शिवपुरी के न्यू ब्लॉक में टक्कर का विवाद बना फायरिंग तक, दो राउंड फायर से दहशत / Shivpuri News





Be First to Comment