Press "Enter" to skip to content

ग्राम बुकर्रा में मचा जमकर भ्रष्टाचार – सरपंच से सांठगांठ कर दबंगों ने रातों रात निजी जमीन पर बना दी पुलिया

एक सप्ताह से जनपद सीईओ की कुर्सी खाली पड़ी , शिकायतों पर नहीं हो रही सुनवाई

खनियांधाना :- जनपद पंचायत खनियाधाना के अंतर्गत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों मैं इन दिनों जमकर भ्रष्टाचार मचा हुआ है इसका मुख्य कारण है कि जनपद में कोई मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ नहीं है । पिछले सीईओ बीएस हंस का ट्रांसफर विगत दिनों ग्वालियर जनपद में होने के बाद पिछले करीब एक सप्ताह से यह कुर्सी खाली पड़ी है जिसका फायदा गांव के सरपंच और सचिव उठा रहे हैं और बिना किसी निगरानी के जमकर फर्जी कार्यों को दिखाकर भुगतान हो रहा है । मामला जनपद की ग्राम पंचायत बुकर्रा का है जहां दबंगों ने सरपंच से मिलकर रातों-रात निजी जमीन पर पुलिया बना कर फर्जीबाड़ा किया जिसकी शिकायत आज किसान ने जनपद पंचायत में आकर की देखना है कि बिना अधिकारी के क्या कार्यवाही होती हैं । जानकारी के मुताबिक कालूराम पुत्र ठाकुर दास शर्मा ब्रह्मभट्ट निवासी ग्राम बुकर्रा ने शिकायत की है कि उसकी निजी भूमि सर्वे नंबर 5 53/17  रकबा 0.17 में गांव के सरपंच अमर सिंह आदिवासी से मिलकर लक्ष्मीनारायण एवं धर्मेंद्र पुत्र भवानीदीन शर्मा ने प्रार्थी के खेत मैं से जबरन पानी निकालने के लिए पुलिया बनाई जा रही है जबकि पानी सीधा नाले में जाता था यदि पुलिया बना दी गई तो गरीब किसान के खेत में पानी भर जाएगा और फसल नष्ट हो जाएगी । प्रार्थी के मना करने पर रातों-रात पाइप दबा दिए गए तथा सुबह ग्राम के लोगों ने शिकायत की तो उन लोगों ने कहा कि हमारा शासकीय रुपया निकालने के बाद हम पुलिया के पाइप अलग करा देंगे जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि यह सब कुछ फर्जीवाड़ा दिखाने के लिए किया जा रहा है इसकी शिकायत आज कालूराम ने जनपद पंचायत में बैठे अधिकारियों को की है ताकि उसकी फसल बर्बाद होने से बच सके ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!