सब्जी मंडी से स्विफ्ट कार चोरी

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोर्ट रोड पर स्थित सब्जी मंडी में सुरेन्द्र सिंह पुत्र रतन सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी बिलोकलां रायश्री बीती रात्रि 9 बजे सब्जी खरीदने के लिए आया हुआ था। सुरेन्द्र सिंह अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमांक  एमपी 09 सीपी 3665 को मण्डी के बाहर रखकर मण्डी में चला गया जब वापस लौटकर आया तो कोई अज्ञात चोर उसे चोरी कर ले गए। पीडि़त ने इधर-उधर तलाश की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।