पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव, पुलिस वाहन का फोड़ा काँच, तीन दर्जन पर एफआईआर, एक दर्जन घायल

पार्षद पर टंकी से पानी न देने का लगे आरोप
शिवपुरी। शहर के चीलौद क्षेत्र में दो पक्ष पानी को लेकर शनिवार की देर

भिड़ गए। बच्चों  के बीच मुंहवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हो गया। इसके बाद गाडिय़ों में भी तोडफ़ोड़ की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची फिजिकल थाने की गाड़ी का भी कांच फूट गया। इस पथराव में 12 से अधिक लोग घायल हुए।चीलौद में पानी सप्लाई नहीं करने पर एक पक्ष ने विरोध किया। वार्ड 33 के पार्षद इस्माइल व उसके लोगों पर मनमानी का आरोप लगाया। इस पर पार्षद पक्ष के लोग भी सामने आ गए और मुंहवाद के बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव की खबर पर फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पथराव में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर शाकिर उर्फटिंक खान, अशफाक खान, आरिफ खान, सोनू खान, हमजा खान सहित दो तीन अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। वहीं पार्षद पक्ष के लोग कारवाई की मांग को लेकर फिजिकल थाना पहुंच गए। पथराव में चार लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। यहां बता दें कि पहले पक्ष के शाकिर, हमीद, अफसर, उमर फारुक आदि ने मंत्री और कलेक्टर से पिछले सप्ताह शिकायत की थी। जिसमें पार्षद पर टंकी से उनके घरों के लिए सप्लाई नहीं देने का आरोप लगाया था। इसी बात से दूसरा पक्ष नाराज था। पुलिस ने तीन दर्जन लोगों के खिलाफ क्रॉस प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने इदरीश पुत्र अयूब खान 23 साल नि. पानी की टंकी के पास चीलोद घोसीपुरा की रिपोर्ट पर से 1. आजम खान, 2. हारून खान, 3. आदिल खान, 4. नदीम खान, 5. सिद्दिक खान, 6. मुस्ताक खान, 7. पाली पाकिस्तान खान, 8. समीर पासा खान, 9. सोनू खान, 10. साबिर खान उर्फ  कंसाना नि.गण चीलौद घोसीपुरा व अन्य 10-15 महिला पुरूष के खिलाफ धारा 294,323,336,506,147 ताहि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। वहीं सोनू पुत्र आजाद खान 33 साल नि. पानी की टंकी के पास चीलौद घोसीपुराकी रिपोर्ट पर से 1. इब्राहिम खान, 2. युसुफ खान, 3. इस्माईल खान, 4. इशाक उर्फ पन्ना खान, 5. सिराज खान, 6. जुबैर खान, 7, उस्मान खान, 8. जकरिया खान, 9. हैदर खान, 10. लुकमान खान, 11. इकबाल खान नि. गण चीलौद घोसीपुरा व अन्य 10-15 महिला पुरूष के खिलाफ धारा 294,323,336,506,147 ताहि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।