शिवपुरी। दीनदयाल अन्त्योदय रसोई अपनी खुशियां साझा करने का बेहतरीन माध्यम है यहां आकर एक आत्मिक संतोष का भाव होता है,हर व्यक्ति भावनात्मक रूप से जरूरतमन्दों के लिये कुछ करना चाहता है यह मंच इन्ही भावनाओं की अभिव्यक्ति का सरल , सहज ,माध्यम है।उक्त उदगार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने आज दीनदयाल रसोई में अपनी शादी की 25वी सालगिरह पर सेवा करने के बाद व्यक्त किये।इस अवसर पर श्रीमती सीमा पांडे भी मौजूद थी। पांडे दम्पति ने अपने हाथों से जरूरतमन्दों को भोजन परोसा, आज विशेष मिष्ठान भी पांडे दम्पति द्वारा भोज में परोसी गई।रसोई पहुँचने पर डॉ अजय खेमरिया, भरत अग्रवाल,रंजित गुप्ता,डॉ रामनिवास शर्मा, हजारी लाल पुरोहित,टीआई संजय मिश्रा,सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने फूल माला देकर पांडे दम्पति को 25 वी एनिवर्सरी पर शुभकामनाएं। रसोई के पुरोहित हजारीलाल ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा कराई फिर दोनों ने एक दूसरे को माला पहनाकर 25वी बर्षगाँठ की खुशियों को साझा की,भोजन ग्रहण कर रहे जरूरतमन्दों ने खड़े होकर पांडे दम्पति को सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दी।




