Press "Enter" to skip to content

वारदात की नियत घूम रहा कट्टाधारी पुलिस ने दबोचा

शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम सेसईरोड पर शनिवार को शाम के समय पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। बताया जाता है कि युवक किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। मामले में पुलिस ने युवक के पास से हथियार बरामद कर आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक हथियार लेकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान सेसईरोड पर पहुंची जहां से युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए युवक से जब उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम राजकुमार पुत्र दुर्जन यादव निवासी सेसईखुर्द का रहने वाला बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक 315 बोर का कट्टा व एक कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक हत्या के मामले में आरोपी रह चुका है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!