शिवपुरी। शहर में योगा को बढ़ावा देने और बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा एक शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान इस शिविर के समापन मौके पर रविवार को शिविर में भाग लेने वाले बच्चों ने स्वच्छता का संदेश देने के लिए एक साईकिल रैली निकाली। इस स्वच्छता जागरूकता रैली में बच्चे हाथों में बैनर और जागरूकता वाले संदेश की तख्तियां टांगे हुए थे। रैली में शामिल बच्चों ने बताया कि एक समय शिवपुरी स्वच्छ व पर्यावरण की दृष्टि से हरा-भरा था लेकिन आज ध्यान न देेने के लिए कारण तापमान में वृद्धि हुई और हरियाली व स्वच्छता भी कम आई है। इसलिए लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। इस साईकिल रैली में अस्मित, निशिका, नमन, दिव्या, गीत, मानू आदि बच्चों ने भाग लिया।
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment