शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पिपारा में शुक्रवार की रात चोर ने घर में घुसकर नगदी व गेहूं के कट््टे को चुराकर ले गए। वहीं सामान गिरने की आवाज सुनकर घर में सो रहे परिजन जाग गए जिन्होंने चोर को भागते हुए देख लिए और पुलिस में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज करवाई है। मटेश पुत्र वंशीलाल गुप्ता निवासी पिपारा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात जब वह अपने घर में सो रहे थे तो उन्हें कमरे से सामन के गिरने की आवाज सुनाई दी। जब वह कमरे में गए तो देखा कि गांव का ही रहने वाला एक 17 वर्षीय किशोर उनके घर से चोरी कर रहा था जिसको जब पकडऩे की कोशिश की गई तो वह भाग गया। जिसके बाद मटेश ने घर का सामान चैक किया तो पता चला कि पेंट की जेब में रखा पर्स गायब है जिसमें लगभग 2 हजार रुपए रखे हुए थे एवं एक आटे का कट्टा भी गायब था जिसके बाद वह थाने आया और पुलिस को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
घर में घुसा चोर रुपए लेकर फरार
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News




Be First to Comment