बहला फुसलाकर किशोरियों को लेकर भागे युवक

शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनारी से एक 17 वर्षीय किशोरी 29 मार्च से घर से गायब है। परिजनों को संदेह है कि उनकी बेटी को कमल निवासी सुनारी और संजय निवासी आतरी भगाकर ले गए हैं। इसके अलावा ग्राम दबरा से एक 13 वर्षीय बालिका की भी घर से गायब है। बालिका के पिता ने करैरा थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।