Press "Enter" to skip to content

रस्सी टूटने से कुएं में गिरा युवक, सिर में चोट लगने से मौत

शिवपुरी। बैराड़ कस्बे के वार्ड क्रमांक 4 में रहने वाला अ
रविंद पुत्र कृष्णगोपाल जोशी तालाब के पास स्थित कुएं में खराब मोटर निकालने के लिए रस्सी के सहारे उतर रहा था इसी दौरान अचानक रस्सी टूट गई जिससे अरविंद का सिर कुएं में पत्थर से टकरा गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे कुएं से निकाला और अस्पताल लेकर आए जहां गंभीर हालत होने पर उसे डॉक्टरों ने ग्वालियर रैफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों के मुताबिक उनका पुत्र अरविंद कुएं के पास खड़ा हुआ था और अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!