अहमदाबाद, जेएनएन। उत्तरभारत में हो रही महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं अब गुजरात में भी देखने
को मिल रही है। अहमदाबाद, सूरत में करीब एक दर्जन घटनाएं सामने आने के बाद
गृह राज्यमंत्री प्रदीप सिंह जाडेजा ने पुलिस महानिदेशक गीता जौहरी से
चर्चा कर इसकी रिपोर्ट मांगी है।
अहमदाबाद
के नारोल में बीती रात एक 15 वर्षीय किशोरी के बाल रात को कैंची से कटने
की घटना सामने आई। किशोरी घर के अंदर अपनी मां के साथ सो रही थी घर का
दरवाजा बंद था, रात को अचानक किशोरी को कैंची से बाल कटने का आभास हुआ और
वह जाग गई।

एक दिन पहले ही सुरेन्द्र
नगर के सायल कसवाडी में महिलाओं की चोटी कटने की घटना के बाद गांव वालों ने
शक के आधार पर पांच से सात साधू बाबाओं की धुनाई कर दी थी। इससे पहले
सूरत, राजकोट, खेरालू, माणसा, अंकलेश्वर, गांधीधाम में चोटी कटने की घटनाएं
सामने आ चुकी हैं।

गृह राज्यमंत्री
प्रदीप सिंह जाडेजा ने ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए राज्य की पुलिस
महानिदेशक गीथा जौहरी को तलब किया है। जौहरी से चर्चा के बाद जाडेजा ने कहा
कि घटना के पीछे किसी की शरारत है अथवा मनोचिकित्सक कारण से ऐसी घटनाएं
सामने आ रही हैं इसका पता लगाकर रिपोर्ट जल्द सरकार को सौंपें।

अंधविश्वास
निवारण कार्यक्रम चला रही संस्था विज्ञान जाथा भी इन घटनाओं की जांच कर
रही है। संस्था ने राज्य में अब तक अंधविश्वास व मनोचिकित्सा से जुडे
सैकडों मामले सुलझाएं हैं।

Be First to Comment