Press "Enter" to skip to content

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, मलबे में फंसे कई वाहन

नई दिल्ली: चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भीषण भूस्खलन हुआ है. इसमें सड़क पर खड़े 6 वाहन और एक मंदिर का कुछ हिस्सा मलबे में दब गया. समाचार एजेंसी ANI ने भूस्खलन का वीडियो जारी किया है, जिसे देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसा शिमला के बेहद नजदीक ढली टनल के पास हुआ.
छह वाहन इसकी जद में आए
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “भट्टाकुफर के नजदीक मंदिर के पीछे पहाड़ी का एक हिस्सा धंसने से पत्थर गिरने लगे और राजमार्ग के किनारे खड़े छह वाहन इसकी जद में आ गए. पुलिस उपाधीक्षक राजिंदर सिंह ने कहा कि तीन लोगों को घटनास्थल से बचाया गया है. पुलिस ने यातायात को संजौली की तरफ मोड़ दिया है. इस इलाके में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है. यह राजमार्ग प्रदेश के कई पर्यटन केंद्रों को जोड़ता है. इसमें कुफरी, नालधेरा, सेब क्षेत्र जुब्बल, नरकंडा, खड़ापाथर और समूचा किन्नौर जिला शामिल है.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!