Press "Enter" to skip to content

विहिप बजरंग दल ने चंद्रशेखर आजाद व कारसेवकों के बलिदान दिवस मौन धारण कर दी श्रद्धांजलि

प्रिन्स प्रजापति, बैराड़। नगर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड बैराड़ द्वारा गुरूवार को बैराड़ नगर के मुख्य चौराहे पर थाने के सामने शाम 7 बजे अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के बलिदान दिवस पर और गोधराकांड में हुए 71 कारसेवकों के बलिदान दिवस पर 2 मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जंहा चंद्रशेखर आजाद को पुष्प माला व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिसमें प्रदीप त्रिवेदी, विहिप अध्यक्ष दिलीप मरैया, छोटू रावत, सह संयोजक ललित मुदगल, संयोजक प्रिन्स प्रजापति, नगर संयोजक राघवेंद्र छोटू गुप्ता, सह संयोजक धर्मेन्द्र तोमर, आशुतोष व्यास, अभिषेक गुप्ता , विकास तोमर आरएसएस,नागेंद्र शर्मा तहसील कार्यवाह आरएसएस,मीडिया प्रभारी धीरज ओझा,अजमेर चिड़ार गौ रक्षा प्रमुख, आशिव ग्वारिया बलउपासना केंद्र प्रमुख ,भोला पंडित, लवकुश धाकड़,मनोज बाल्मीकि, छोटू बाल्मीकि आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!