
शिवपुरी-खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 15 एवं 16 अप्रैल 2018 को दो दिवसीय प्रवास पर अनेको कार्यक्रमों में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती सिंधिया 15 अप्रैल को दोपहर 12.30 बजे झांसी से पिछोर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01.30 से 01.45 बजे का समय आरक्षित रहेगा। दोहपर 01.45 बजे पिछोर में श्री रामनिवास शर्मा के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने जाएगी। ग्राम खरैह में में श्री सुशील रघुवंशी के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कर शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। अपराह्न 04 बजे ऋषि मैरिज गार्ड शिवपुरी में गहोई समाज का नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगी। अपराह्न 06 बजे सर्किट हाउस शिवपुरी में विधायक प्रतिनिधियों के साथ बैठक में भाग लेंगी।






Be First to Comment