इंदौर, मोबाइल पर गेम खेलने के आदी बच्चों को दूसरे गेम के जरिए भी सुसाइड के लिए
उकसाया जा रहा है। गेम में डूबे बच्चों का डेटा भी हैक कर लिया जाता है।
सुसाइड नहीं करने की सूरत में उनके परिवार के सदस्य और परिचितों को खत्म
करने की धमकी दी जाती है।
यह खुलासा डीआईजी की रिपोर्ट में हुआ है।
केसरबाग रोड स्थित चमेली देवी पब्लिक स्कूल में 7वीं के छात्र को तीसरी
मंजिल स्थित बालकनी से कूदते वक्त रोका गया था। छात्र ने प्रिंसिपल, स्कूल
स्टाफ और दोस्तों को बताया कि वह ब्लू व्हेल गेम खेलता था। गेम का 50वां
चैलेंज पार करने के लिए सुसाइड कर रहा था।
डीआईजी हरिनारायणचारी
मिश्र ने स्वयं छात्र की काउंसलिंग की और गेम के बारे में जानकारी ली।
छात्र ने बताया कि वह पिता के मोबाइल पर दो गेम खेलता था। घटना के कुछ दिन
पहले गेम खेलते वक्त एक मैसेज आया, जिसमें उम्र व परिवार की सारी जानकारी
सबमिट कराई गई, तभी एक लिंक भी आ गई।
छात्र ने उस लिंक को खोला तो
किसी प्रकार की परेशानी के बारे में पूछा गया। छात्र ने लिखा कि उसकी हिंदी
की कॉपी नहीं मिल रही है। इसके जवाब में उसे ऊंची इमारत से कूदने के लिए
कहा गया। डीआईजी के मुताबिक, यह भी जानकारी मिली कि गेम खेलने के दौरान
मोबाइल का पूरा डेटा हैक कर लिया जाता है।
इंटरनेट का सारा काम करता था छात्र
परिजन
ने बताया कि छात्र इंटरनेट का उपयोग करने में माहिर है। वह ऑनलाइन खरीदी व
बिलिंग आदि सारे काम निपटाता है। काउंसलिंग में परिजन ने यह भी बताया कि
कामकाज की भाग-दौड़ में माता-पिता बच्चे को ज्यादा समय नहीं दे पाते थे।
ब्लू व्हेल के अलावा दूसरे गेम ने भी बच्चों को सुसाइड के लिए उकसाया
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- छोटे लुहारपुरा में दो दिन में दो मौतें, पोते के गम में दादी ने भी तोड़ा दम / Shivpuri News
- मंडी में तौल घोटाले का आरोप, किसान बोले- 42 किलो तौल पर मिल रहा 40 किलो का भुगतान, लाखों की बसूली का खेल / Shivpuri News
- शादी से पहले युवती लापता, बबीना से बरामद; युवक पर दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप / Shivpuri News
- स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने साथियों संग की मारपीट / Shivpuri News
- सिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri Newsसिंध नदी में रास्ता बनाकर खैर की तस्करी जंगल में मिले ताजा ठूंठ वन विभाग पर उठे सवाल / Shivpuri News





Be First to Comment