मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

पिछोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 6 दिसंबर को बदरवास में आयोजित महा किसान सम्मेलन एवं भावांतर योजना की राशि का किसानों को वितरण किया जाना है इसी संबंध में पिछोर एसडीएम सीबी प्रसाद ने सोमवार को कार्यालय में पिछोर एवं खनियाधाना के अधिकारियों की बैठक ली बैठक में 6 दिसंबर को पिछोर एवं खनियाधाना से किसानों को ले जाना है इसमें पिछोर जनपद से 12 बसें एवं खनियाधाना जनपद से 13 बसें जाएंगे। जिस का रूट चार्ट तैयार कर पटवारी, पंचायत सचिव की ड्यूटी लगाई गई है पिछोर में बसे छत्रसाल स्टेडियम एवं खनियाधाना में हाईस्कूल मैदान पर बसें रहेंगी जो 6 दिसंबर को सुबह अपने अपने निर्धारित स्थानों पर पहुंचेंगे तथा 12.00 बजे तक बदरवास पहुंचना है  इस बैठक में  पिछोर तहसीलदार एसएस गुर्जर, पिछोर जनपद सीईओ लोकेश नारनोरे ,पिछोर बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा, पिछोर बीईओ बृजेश नीखरा, महिला बाल विकास की प्रभारी परियोजना अधिकारी यास्मीन खान, खनियाधाना तहसीलदार, बीआरसीसी विनोद गुप्ता, जनपद सीईओ दिनेश शाक्य बीईओ अनिल श्रीवास्तव, महिला बाल विकास की परियोजना अधिकारी उपस्थित थी।