Press "Enter" to skip to content

नमन ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग, लाखों नुकसान

शिवपुरी। रन्न्ौद थाना क्षेत्र के कस्बे के रेस्ट हाऊस के पास स्थित नमन ऑटो पाटर््स की दुकान में रविवार की देर रात आग लग गई। इस आगजनी में दुकानदार के ऑटो पाटर््स का सारा सामान जलकर खाक हो गया और लाखों रुपए का नुकसान हो गया। वहीं दुकान की छत में भी दरार आ गई। 
दुकान मालिक बालकिशन सोनी ने बताया कि रोज की तरह 7 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। घर पहुंचने के बाद वह खाना खा रहे थे तभी उन्हें सूचना मिली कि तुम्हारी दुकान में धुंआ उठ रहा है और आग लग गई है। इसकी सूचना मिलते ही वह दुकान पर पहुंचे और शटर खोलकर देखा तो चारों तरफ दुकान में आग की लपटें उठ रही थी। दुकान में रखा एल्युमूनियम, फाइबर और ऑयल के करीबन 30 कार्टून रखे हुए थे वह सब इस आग में जलकर खाक हो गए। साथ ही इस आगजनी में कुछ जरूरी कागजात भी जल गए। आग की सूचना तुरंत दमकल को दी और पास में ही लगे मोटर की बोर को चालू करवा कर जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। जब तक आग बुझाई जाती तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। दुकानदार ने बताया कि इस घटना में उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हो गया। 
फोटो : 11 शिव 1
कैप्शन : नमन ऑटो पार्ट्स की दुकान में आग लगने के बाद खाक हुआ सामान।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!