केनवास पर उकेरा प्रकृति प्रेम


शिवपुरी। शहर के विष्णु मंदिर मे चल रहे समर कैम्प के बच्चों ने विश्व पर्यावरण के मौके पर पर्यावरण से सम्बंधित अपनी चित्र  कला को केनवास पर प्रकृति प्रेम को उकेरा। इतना ही नही बच्चो ने पर्यावरण से संबंधित गीत गाकर आने वाली बारिश के मौसम मे अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगीत शिक्षक आत्मानंद शर्मा, आशीष जैन, चित्रकार अमान राज सहित गुनि विरथरे,  श्रुति दुबे, यगयिक गौतमी,  शिवांश आचार्य, सजल, प्रांजल शर्मा, दिशानी, मानसी, सौरभ शर्मा ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।