बेटियों को बचाने और पढ़ाने के लिए महिलाओं को निभानी होगी भूमिका: जीतेश बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत लोगों को किया जागरुक

शिवपुरी। महिला सशक्तिकरण एवं चाइल्ड लाइन शिवपुरी द्वारा बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के तहत लोगों को जागरुक किया गया। कार्यक्रम घोसीपुरा स्थित कबीर मंदिर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद बैजंती शाक्य द्वारा की गई। इसके अलावा ग्वालियर कैथोलिक संस्था के सचिव पुरुषोत्तम वर्मा भी मौजूद रहे। जागरुता कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण के जीतेश जैन, मनीष शर्मा, संदीप शाक्य एवं चाइल्ड लाइन के नवी अहमद खान भी उपस्थित रहे। सामाजिक कार्यकर्ता जीतेश जैन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों को बचाने और बेटियों को पढ़ाने के लिए महिलाओं को अपनी विशेष भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बेटियां धरोहर हैं। आज की बेटियां कल की मां और विभिन्न भूमिकाओं में होती हैं ऐसे में प्रत्येक बेटी को बचाना आवश्यक है। आज बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है हमें यह बात समझनी होगी और समाज की मानसिकता को बदलना होगा। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के जरिए बेटी बचाओ का आव्हान किया। इस अवसर पर क्षेत्र महिलाएं एवं लड़कियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।


संबंधित खबरें