Press "Enter" to skip to content

युवा जोश के साथ होश भी रखे: कमाण्डेट सीआरपीएफ

पीजी महाविद्यालय शिवपुरी में पुरूस्कार वितरण समारोह संपन्न
शिवपुरी। शासकीय महाविद्यालय शिवपुरी में आयोजित हो रहे वार्षिक स्नेह सम्मेलन में मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के कमाण्डेट जेपी बलई ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा जोश के साथ होश भी रखे और अपने भविष्य के प्रति सचेत रहे उन्होंने कहा कि भारतीय सैना और पैरामिल्ट्री फोर्स में अच्छे अवसर हैं और में आह्वान करता हूं कि आप लोग वर्दी पहनकर देश सेवा के लिए आगे आयें। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज का युवा कल का भविष्य हैं आप लोग देश के उत्थान और निर्माण के लिए संकल्पित रहें उन्होंने कहा कि युवा तरूणाई अपनी दिशा सही रास्ते की पकड़ें  जिससे देश मजबूत होगा इतना ही नहीं एक अच्छे राष्ट्र का भी निर्माण होगा। इस अवसर पर अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर इंडियन आईडीयल फेन आकृति मेहरा एवं अईयर के द्वारा शानदार गीत संगीत की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। अतिथिद्वय द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथिद्वारा छात्र एवं छात्राओं को पुरूस्कार भी प्रदान किए गए। शासकीय महाविद्यालय शिवपुरी के द्वारा नवोत्कर्ष 2018 के कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि में मानव अधिकार आयोग के जिला संयोजक आलोक एम इंदौरिया व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा,विधायक प्रतिनिधि संजय गौतम उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों का महाविद्यालय के स्टाफ एवं छात्र संघ द्वारा पुष्प गुच्छों द्वारा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र संघ के पदाधिकारी अमित दुबे के द्वारा किया गया तथा छात्र संघ के उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, अध्यक्ष अनुप्रिया तोमर तथा सह सचिव अंजना राठौर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री मिश्रा सहित समस्त प्राध्यापकगण उपस्थित थे।  

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!