कोलारस। कोलारस अनुविभाग अंतर्गत आने वाली दो शासकीय उचित मूल्य की दुका

नों पर एसडीएम ने कार्रवाई की है। यहां गड़बड़ी की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है। कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी नेहा बंसल 17 अप्रैल को शासकीय उचित मूल्य की दुकान रामपुरी का निरीक्षण करने गई जहां दुकान पर अनियमितता मिली जिसके बाद सेल्समैन को नोटिस जारी किया गया लेकिन उचित जबाव न देने पर एसडीएम ने दुकान को निलंबित कर सेवा सहकारी संस्था अटलपुर से संबद्घ कर दिया है। इसी तरह रन्नौद के ग्राम टीला स्थित दुकान पर भी अनियमितता पाई गई थी जिसके बाद इसे भी निलंबित कर दिया गया है।






Be First to Comment