Press "Enter" to skip to content

पुलिया पर खड़ी बाईक को चुरा ले गए चोर

शिवपुरी। पुलिस थाना रन्नौद में एक युवक की बाईक को उस समय चोरों ने चुरा लिया जब वह अपने खेत की ओर जा रहा था और बाईक को पुलिया के निकट खड़ा कर गया। जब लौटकर आया तो देखा कि मौके से बाईक गायब थी काफी ढूंढने के बाद भी बाईक नहीं मिली तो युवक ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। दिलीप पुत्र कैलाशचंद्र परिहार (26) निवासी बदरवास ने बताया कि वह अपने खेत पर अपनी बाईक से गया हुआ था इसी बीच उसने बाईक को खेत से थोड़ी दूर बीजरी की पुलिया पर खड़ा कर दिया और जब कुछ देर बाद वह लौटकर आया तो देखा कि मौके से बाईक गायब थी काफी ढूंढने के बाद भी फरियादी दिलीप को अपनी बाईक नहीं मिली। जिसके बाद वह थाने गया और शिकायत दर्ज करवाई। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!