
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाली श्रीराम टॉकीज के पास फतेहपुर में महिलाओं में आपस में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रूबी पत्नी परमालसिंह गौर ने बताया कि वह संतोषी शिवहरे के मकान में किराए से रहती है। बीते रोज वह किसी काम से गई थी जब वह वापस आई तो उसी मकान में किराए से रहने वाली विनीता पत्नी चंदू शाक्य से विवाद हो गया तब जैसे-तैसे मामला शांत हो गया। लेकिन गुरूवार को विनीता उसके साथ गाली-गलौंज करने लगी, जब महिला ने गाली देने से मना किया तो उसकी जमकर लात-घूसों से मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी।






Be First to Comment