शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोला क्रेशर में लगने वाले हाट बाजार की दुकान में एक महिला की लाश पड़ी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि उक्त मृतक महिला पागल थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला की मौत किन कारणों के चलते हुई। पुलिस ने मर्ग की कायमी कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।





Be First to Comment