Press "Enter" to skip to content

हम सबने ठाना हैं बेटियों को बचाना हैं: जिलाधीश तरूण राठी

51 बालिकाओं के माता पिता को प्रदान किया सृष्टिदायिनी सम्मान 
शिवपुरी । शिवपुरी जिले में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए शक्तिशाली महिला संगठन शिवपुरी द्वारा जिला चिकित्सालय एवं महिला सशक्तिकरण विभाग शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान में जिला चिकित्सालय शिवपुरी में नवरात्रि के दौरान जन्मी बालिकाओं को  बेटी बचाओं की दिशा में सृष्टिदायिनी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम उद्देष्य के बारे में जानकारी देते हुऐ कार्यक्रम संयोजक रवि गोयल  ने बताया कि नवरात्रि के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय में जन्मी 51 बालिकाओं  के माता पिता को जिला कलेक्टर तरुण राठी से  सृष्टिदायिनी सम्मान पाकर खुशी का ठिकाना नही रहा। इस सामाजिक चेतना अभियान में शामिल जिला चिकित्सालय में नवरात्रि में जन्म लेने वाली 51 बालिकाओं के माता पिता को सृष्टि दायिनी सम्मान से नबाजा गया। इसके साथ नवजात बालिकाओं को गर्म कम्बल के साथ एक -एक उपहार भी प्रदान किया गया। जिसकों कि न्यू बोर्न बेबी किट नाम दिया गया।  । इस अवसर पर जिले के कलेटर तरुण राठी ने कहा कि यह एक सार्थक पहल हैं और हम सबकों मिलकर बेटियों को बचाना है। सृष्टिदायिनी सम्मान प्रदान करते समय कलेक्टर महोदय ने बेटियों के माता पिता को बालिका जन्म की बधाई दी। और  समाज में बेटियों के जन्म पर वही खुशी हो जो कि एक बेटे के जन्म पर परिवार को होती है। कार्यक्रम में डा. गोविन्द सिंह सिविल सर्जन ने नवरात्रि में जन्मी बेटियों के माता पिता को बधाई दी एवं बेटियों का पालन पोषण अच्छे से करने की नसीहत दी। ।इसके बाद जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ओपी पाण्डेय ने संस्था के इस कार्यक्रम से समाज में बेटियों के लिए एक सकारात्मक बातावरण बनेगा। इसके साथ साथ शासन द्वारा स्वागत्म लक्ष्मी कार्यक्रम भी चलाया जा रहा हैं और लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियो की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।  सृष्टिदायिनी सम्मान पाने वालों में श्रीमती रचन , दीपा, भूरीी, सना खान,लक्ष्मी, सुन्दरी, ज्योति, प्रीती, रमा, पूनम, भारती, लक्ष्मी रावत आदि को कलेक्टर तरुण राठी , डा. गोविन्द सिंह , ओपी पाण्डेय – जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी , डा संजय ऋषीश्वर जिला टीकाकरण अधिकारी , डा0 एसएस गूर्जर आर.एम.ओ.  शिवपुरी ने सृष्टिदायिनी  सम्मान पत्र तथा उपहार प्रदान किये तथा कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। इस कार्यक्रम में विषेष रुप से नंद किशोर रावत , श्रद्धा जादौन, विकास अग्रवाल एवं जिला चिकित्सालय के मेटिरनिटी विभाग का विशेष सहयोग रहा। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!