इस्लाम शाह बने स्मार्ट सिटी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष
शिवपुरी। स्मार्ट सिटी प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश सम्राट, महासचिव आनंद त्रिवेदी एवं वरिष्ठ पत्रकार मुकेश तिवारी शिवपुरी जिले में अल्प प्रवास पर पधारे और उन्होंने रेस्ट हाउस में पत्रकार चर्चा कर सर्वसम्मति से शिवपुरी जिलाध्यक्ष के पद पर युवा तेजतर्रार पत्रकार इस्लाम शाह को नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर शिवपुरी जिले के पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया है तथा बैठक में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य आतिथ्य में एक विशाल कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। इस अवसर पर पत्रकार केकेदुबे, संजय पंडित, योगेंद्र जैन, ब्रजेश तोमर, अजयराज सक्सेना ,वीरेंद्र राठौर, प्रदीप मोंटू तोमर, मनीष भारद्वाज, रशीद खान, बंटी धाकड़, वीरेन्द्र चौधरी, केदार सिंह गोलिया, संजय चिड़ार, नेपाल बघेल, प्रांजल भार्गव, ध्रुव शर्मा, राजू शर्मा, शाकिर अली मामू, सत्येंद्र उपाध्यक्ष, टिंकल जोशी, विजय बिंदास, रोहित मिश्रा, संजय चिडार, राजा बाथम, यशपाल खन्ना छोटू, बंटी प्रजापति आदि उपस्थित रहे।