Press "Enter" to skip to content

महिला ने बीच सड़क पर सैनिक को मारा थप्पड़,

army jawan 14 09 2017मल्टीमीडिया डेस्क। सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो आ
जाते हैं जिनके वायरल होने के बाद विवाद होता है। ताजा वीडियो एक महिला का
है जिसमें वो सेना के एक जवान को बीच सड़क पर थप्पड़ मारती देखी जा सकती
है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और इसके साथ ही लोगों का
गुस्सा भी।
ज्यादातर लोग इस महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर
रहे हैं। सोशल मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार यह महिला आर्मी द्वारा
उसकी कार को ओवरटेक किए जाने से नाराज थी। उसने अपनी गाड़ी सेना के ट्रक के
आगे खड़ी की और जवानों से विवाद करने लगी।
हालांकि, इस पूरे विवाद
को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। वीडियो देखकर लगता है कि यह
घटना हरियाणा की है। महिला की गाड़ी की नंबर प्लेट भी हरियाणा की ही है।
वीडियो सामने आने के बाद ट्विटर पर महिला के प्रति लोगों का गुस्सा सामने
आया है। लोगों ने ट्वीट कर जवानों के साथ ऐसी हरकत को गलत माना है।हालांकि
कुछ यूजर महिला का समर्थन भी कर रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!