कोलारस। कांग्रेस पार्टी द्वारा कोलारस में एबी रोड पर स्थित कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस कार्यक्रम में सर्वप्रथम कोलारस कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह चौहान ने स्वर्गीय महात्मा गांधी, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर तिलक लगाकर माला पहनाई और श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस के बारे में बताया और पार्टी की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कांग्रेश शहर अध्यक्ष भरतसिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. सोहन गौड, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, कोलारस मंडल अध्यक्ष बलबीर निबोरिया, पवन शिवहरे, विधान सभा प्रवक्ता ओपी भार्गव, सेवादल अध्यक्ष हेमंत कुशवाह, हीरालाल कोली, जसवंत पाल, रविंद्र जादौन सहित समस्त कांग्रेस जन उपस्थित हुए।
कोलारस में कांग्रेस ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी को मिली नई कमान: IPS यांगचेन डोलकर भूटिया बनीं SP / Shivpuri News
- आईसीएसई 2026: अन्वी गुप्ता बनी जिला टॉपर, 96.8% अंक से रचा इतिहास, लगातार दूसरे साल सगी बहनों ने बढ़ाया शिवपुरी का मान / Shivpuri News<br>
- बदरवास में ज्वेलरी कारोबारी ने खुद को गोली मारी, घर के कमरे में लहूलुहान मिले, IPL में नुकसान की बात सामने / Shivpuri News
- बिन मौसम बरसात के साथ गिरे ओले, करेरा में बदला मौसम का मिजाज, अचानक बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत / Shivpuri News
- मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग द्वारा शिवपुरी से वीरेंद्र माथुर को बनाया गया “आयोग मित्र” / Shivpuri News





Be First to Comment