रामेश्वर बिंदल को हटाकर दिलीप मुदगल को सौंपी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

शिवपुरी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी में आंशिक संशोधन करते हुए रामेश्वर बिंदल को जिला कोषाध्यक्ष पद से मुक्त करते हुए जिला मंत्री पद पर नियुक्त किया है एवं दिलीप मुदगल को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व प्रदान किया है।