
पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर शाम जण्डेल सिंह जाटव निवासी बामौर मुरैना हाल निवासी ब्लॉक कॉलोनी पोहरी ने अपने घर में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जण्डेल सिंह ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई गई है। मृतक की पत्नी लक्ष्मी पोहरी अस्पताल में एएनएम के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।






Be First to Comment