न्यू ईयर पर शराब की पार्टी नहीं दी तो युवक को दी धमकी 

शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र के हम्माल मोहल्ले में बीते 31 दिसम्बर की रात्रि जब पूरे शहर में नववर्ष के आगाज का जश्र मन रहा था उसी समय हम्माल मोहल्ले में निवासरत शरीफ पुत्र नत्थू खां के साथ महाराणा प्रताप कॉलोनी में रहने वाले आरोपी अल्ताफ पुत्र कलुआ खां ने न्यू ईयर पर शराब की पार्टी न देने पर उसके साथ अभद्रता कर दी। आरोपी फरियादी से शराब पीने के लिए 1 हजार रूपए की मांग कर रहा था। आरोपी ने फरियादी को यह भी धमकी दी कि उसने अगर 1 हजार रूपए नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा। आरोपी की इस धमकी से घबराकर पीडि़त तुरंत ही कोतवाली पहुंचा। जहां उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने इस मामले में भादवि की धारा 327, 294, 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।