![]() |
| फाइल फोटो |
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने दो स्थानों से मौका पाकर दो मोटरसाइकिल चुरा लीं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर हाकिम सिंह पुत्र रामहेत शाक्य उम्र 25 वर्ष निवासी मनियर अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमएम 8897 से बाजार में गया हुआ था और उसने अपनी मोटरसाइकिल को कोर्ट रोड सब्जी मंडी पर रख दिया, जिसे अज्ञात चोर ले गए, वहीं विनोद कुमार पुत्र विष्णु प्रसाद अग्रवाल उम्र 38 वर्ष निवासी कुँवरपुर की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमडी 1774 को राजेश्वरी मंदिर के बाहर पुलिया से अज्ञात चोर ले गए।







Be First to Comment