
शिवपुरी। कृषि उपज मंडियों पर शासकीय तौल कांटों में हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप रिझारी ने एसडीएम कोलारस को अपनी तीन सूत्रीय मांग का एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उल्लेख किया गया है कि शासकीय तौल कांटों पर मेसेज भेजने के नाम पर लेन-देन रोकने के लिए समस्त पंजीकृत किसानों को मेसेज भेजने की व्यवस्था की जाए। साथ ही मेसेज प्राप्त होने पर निर्धारित दिनांक को आए किसानों की फसल टोकन नम्बर से तुलवाई जाए और वहां आने वाले किसानों को मुख्यमंत्री रसोईए के तहत पांच रूपए में भोजन व्यवस्था सुचारू रूप से शुरू की जाए।






Be First to Comment