ग्वालियर। पुलिस जनसुनवाई में अपने पति की शिकायत लेकरपहुंची महिला ने वहीं उसकी पिटाई कर दी। जैसे ही उसे अपने पति दिखा महिला
ने चप्पल उतारी और उसे मारना शुरू कर दिया। यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी
बीच बचाव करने पहुंचे और मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक सुनीत
कुशवाह एसपी ऑफिस में हो रही जनसुनवाई में शिकायत लेकर गई थी कि उसके पति
के किसी दूसरी महिला के साथ संबंध हैं। इस दौरान पति प्रदीप कुशवाह भी वहीं
पहुंच गया, उसे देखते ही महिला का गुस्सा और बढ़ गया और उसने तुरंत ही
सबके सामने उसे पीटने लगी।
प्रदीप भी सुनीता को मारने लगा। सुनीता का
आरोप है कि प्रदीप दूसरी महिला के साथ रहता है। जब भी वह उससे बच्चों के
लिए पैसा मांगती है तो मारपीट करता है। सुनीता की शिकायत पुलिस ने दर्ज कर
जांच के आदेश दिए हैं।



