कोलारस।
जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा शिक्षको पर नकल कसने के लिए की जा रही मोवाईल
मॉनिटरिंग से लापरवाह शिक्षको मे हडकम्प की स्थिति दिखाई दे रही है। बीते
रोज कोलारस ब्लॉक के शासकीय प्रा. विद्यालय दीघौदी पर पदस्थ शिक्षक रवि
अहिरवार बिना सूचना के शाला से अनुपस्थित था। जिसकी पुष्टïी भी स्कूल के
अन्य शिक्षको ने की कोलारस ग्रामीण क्षेत्रो मे शिक्षा का हाल बहुत ही
खराब है। बच्चे समय पर स्कूल पहुंच जाते है। परन्तु शिक्षक एक सप्ताह में ३
दिन ही विद्यालय पहुचंते है। जिसके चलते अधिकाश विद्यालयो में तालाबंदी
जैसे हालात नजर आ रहे है। बीते वर्ष से लेकर आ जतक जिला डीपीसी द्वारा अनेक
बार विद्यालयो का निरीक्षण भी किया गया परन्तु अधिकांश विद्यालयो में
शिक्षक से लेकर शिक्षिकाऐं गायव मिली। और मध्यान्ह भोजन भी बटता हुआ नही
मिला। मोबाईल मॉनिटरिंग में दीघौदी में पदस्थ शिक्षक भी विद्यालय से गायब
था। अब इस लापरवाह शिक्षक पर आखिर क्या कार्यवाही करने का प्रावधान है।
क्या सिर्फ नोटिस देकर शिक्षक को अभयदान दे दिया जायेगा और यहां पर पढने
बाले मासूम बच्चे शिक्षा से बंछित रह जायेगे। जिला शिक्षा केन्द्र को ऐसे
शिक्षको पर कार्यवाही का शिकंजा कसना चाहिए।
बिना सूचना के गायब रहना शिक्षकों की दिनचर्या में शामिल लापरवाह शिक्षक पर क्या होगी कार्यवाही
टैग: कोलारस



