शिवपुरी। पिछले दो-तीन दिन तापमान में थोड़ी गिरावट अवश्य आई थी, लेकिन एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और तापमान 43 डिग्री जा पहुंचा है। आसमान से बरसती तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर के समय पडऩे वाली तेज धूप जो झुलसाने वाली रहती है से बचने के लिए लोग अपने घर पर ही रहना पसंद करते हैं, वहीं कार्यालयों में भी लोगों ने अपने आप को सीमित कर लिया। जिन लोगों को आवश्यक कार्य से बाहर जाना था वे पर्याप्त इंतजाम करने के बाद भी घर से निकले। कुछ लोगों को शीतल पेय का इस्तेमाल करते भी देखा गया। मौसम के जानकार राजकुमार शर्मा ने बताया कि अगले दो दिन में तापमान इसी अंदाज में बना रहेगा और इसमें बढोत्तरी भी हो सकती है। गर्मी के चलते नगर के प्रमुख चौराहे दोपहर के समय सुनसान नजर आए। खासबात यह है कि शहर में पानी की मारामारी है जिसके चलते लोग कूलर में भी पर्याप्त पानी नहीं भर पा रहे हैं जिससे गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।
तेज धूप और गर्म हवाओं ने किया लोगों का जीना मुहाल
शिवपुरी। पिछले दो-तीन दिन तापमान में थोड़ी गिरावट अवश्य आई थी, लेकिन एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है और तापमान 43 डिग्री जा पहुंचा है। आसमान से बरसती तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दोपहर के समय पडऩे वाली तेज धूप जो झुलसाने वाली रहती है से बचने के लिए लोग अपने घर पर ही रहना पसंद करते हैं, वहीं कार्यालयों में भी लोगों ने अपने आप को सीमित कर लिया। जिन लोगों को आवश्यक कार्य से बाहर जाना था वे पर्याप्त इंतजाम करने के बाद भी घर से निकले। कुछ लोगों को शीतल पेय का इस्तेमाल करते भी देखा गया। मौसम के जानकार राजकुमार शर्मा ने बताया कि अगले दो दिन में तापमान इसी अंदाज में बना रहेगा और इसमें बढोत्तरी भी हो सकती है। गर्मी के चलते नगर के प्रमुख चौराहे दोपहर के समय सुनसान नजर आए। खासबात यह है कि शहर में पानी की मारामारी है जिसके चलते लोग कूलर में भी पर्याप्त पानी नहीं भर पा रहे हैं जिससे गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment