धारदार हथियार सहित आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली महोवा रोड पर एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से उक्त युवक को पकड़ लिया जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक धारदार छुरी जब्त हुई। आरोपी ने अपना नाम बब्बू पुत्र कल्याण सिंह परिहार उम्र 25 वर्ष निवासी पठार बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 25 बी आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।