Press "Enter" to skip to content

अज्ञात ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत


शिवपुरी -कोतवाली क्षेत्र के ग्वालियर बायपास पर आज सुबह सुबह एक दर्दनाक हादसे में एलएनटी धर्मकांटे के पास सड़क पार कर रही महिला की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। महिला को किस वाहन ने टक्कर मारी है यह पता नहीं चल सका है। जानकारी तब लगी जब सड़क पर वह महिला लहुलूहान अवस्था में मृत हालत में मिली। मृतक  महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ भादवि की धारा 304ए का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना आज सुबह लगभग 6:15 बजे हुई। बताया जाता है कि महिला सड़क पार कर रही थी उसी दौरान किसी वाहन ने उसे कुचल दिया और गाड़ी को वाहन चालक तेज रफ्तार से भगा ले गया। दुर्घटना इतनी फिल्मी स्टाइल में हुई कि किसी ने महिला को टक्कर मारते हुए किसी वाहन को नहीं देखा। महिला का पूरा चेहरा दुर्घटना में कुचल गया था और घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि वाहन के पहिये के नीचे आने से महिला की मौत हुई। पुलिस ने मृतिका को शव को लाकर पीएम हाउस में रख दिया और उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक महिला के पास से एक सफेद थैला मिला है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!