Press "Enter" to skip to content

बटाईदार की धारदार हथियार से काटकर की निर्मम हत्या

शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के तेंदुआ थाना क्षेत्र में बीती रात खेत पर सो रहे अधेड़ कि लाश उसी के खेत पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना कि जानकारी मिलते ही तेंदुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक का पीएम कराकर मामले कि जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के गजनलाल पुत्र मानाराम जाटव निवासी भेड़ोन उम्र 52 वर्ष बटाई से खेती करता है। आज रात्रि वह अपने खेत पर कद्दू की खेती की रखवाली करने खेत पर गया हुआ था। रात्रि में अज्ञात लोगों ने रात्रि में गजनलाल की धारधार हथियार से काटकर नर्शंस हत्या कर दी। बताया गया है कि आरोपीयों ने किसी कुल्हाड़ी जैसे धाराधार हथियार से मृतक की गर्दन और मुंह में मारी है। सुबह जब मृतक की पुत्री खेत पर गई तो लाश को देखकर परिजनो को बुलाया जिसके बाद परिजनो ने घटना कि जानकारी पुलिस को दी। इस मामले की सूचना पर तेंदुआ थाना प्रभारी सहित कोलारस एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और मृतक का पीएम कराकर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!