
शिवपुरी -श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने ग्रहण किया कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी का पदभार
शिवपुरी-नवागत कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने आज प्रात: 10.40 बजे जिलाधीश कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर कक्ष में कलेक्टर तरूण राठी से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश जैन, अपर कलेक्टर अनुज रोहतगी सहित डिप्टी कलेक्टर एवं जिला अधिकारी आदि उपस्थित थे। नवागत कलेक्टर के सामने शिवपुरी शहर में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने की एक बड़ी चुनौती होगी।
गौरतलब है कि भोपाल शिक्षा विभाग में पदस्थ रहीं शिल्पा गुप्ता को शिवपुरी का लेक्टर बनाया गया है। वे अभी तक खंडवा व मुरैना में कलेक्टर का पद संभाल चुकी हैं। अभी तक की कार्यप्रणाली उनकी कार्यप्रणाली पर नजर डाली जाए तो नेताओं से उनकी पटरी नहीं बैठी, इसलिए अब यह देखना दिलचस्प होगा कि शिवपुरी विधायक व केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया से नवागत कलेक्टर की ट्यूनिंग कैसी रहेगी? नवागत कलेक्टर के सामने शिवपुरी शहर में पानी की समस्या व शहर की लाइफ लाइन कही जाने वाली कोर्ट रोड सहित उन पाँच सड़कों का निर्माण कराना जरूरी होगा जो मानसून के आने के बाद खतरनाक स्थिति में पहुंच जाएंगी। चूंकि मुख्यमंत्री अधोसंरचना के तहत ये सड़कें बनाई जानी है जिसका अध्यक्ष कलेक्टर होता है। ऐसे में शिल्पा गुप्ता इन पाँच सड़कों को बनवाने में कितनी दिलचस्पी दिखाएंगी इसका इंतजार भी शहर की जनता को रहेगा।




