शिवपुरी। प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री एवं यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन आज विभिन्न स्थानों पर मनाया गया। इसी क्रम में आज योगेश शर्मा विधायक प्रतिनिधि ग्रामीण, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एड. गजेन्द्र यादव दिनेश गर्ग, सुनील सोनी, अजय सिंह कुशवाह, सचिन शिवहरे मधुरम् स्वीट्स, गायत्री शर्मा विधायक प्रतिनिधि, संजय शर्मा ने बलारपुर में विशाल भण्डारे का आयोजन कर यशोधरा राजे सिंधिया का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को बताया कि आज प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री एवं विधायक यशोधरा राजे सिंधिया जी का जन्मदिन है। श्री यादव ने उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
Like this:
Like Loading...
Be First to Comment