
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम हाजीनगर में रहने वाली 30 वर्षीय आशा कार्यकर्ता 1 अगस्त2017 को गाँव की एक प्रसूता को लेकर करैरा अस्पताल आई थी। यहां पर डिलेवरी के बाद कार्यकर्ता ने मिलने वाली प्रोत्साहन राशि नेत्र सहायक डॉ. अतेन्द्र सिंह रावत से मांगी तो उसने आशा कार्यकर्ता से शारीरिक संबंध बनाने की बात करते हुए छेडख़ानी कर दी। घटना की शिकायत महिला ने पुलिस में दर्ज कराई, लेकिन डॉक्टर के प्रभाव के चलते पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं। कुछ समय पूर्व आशा कार्यकर्ता ने मामले की याचिका हाईकोर्ट में लगाई तो पुलिस ने कोर्ट के आदेश से पूर्व ही छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया। जबकि मामले में करैरा थाना प्रभारी का कहना है कि पीडि़ता ने शनिवार को ही मामले की शिकायत दर्ज कराई थी, इसलिए तुरंत मामला दर्ज कर लिया, पहले को उनको पता नहीं। वहीं दूसरी ओर मामले के पीछे आरोपी डॉक्टर का एक साथी डॉक्टर के साथ विवाद की बात भी सामने आ रही है।




