शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बागोदा में गांव के रहने वाले युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के समय महिला गेंत में गोबर थापने के लिए गई हुई थी उसी समय आरोपी वहां आ गया और महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। वहीं जब महिला ने घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया तो परिजनों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। ग्राम बागोदा की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी गेंत में गोबर थाप रही थी तभी गांव का रहने वाला सीताराम पुत्र चरनदास जाटव (40) आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब महिला ने विरोध किया तो उसकी मारपीट कर वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने जब परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया तो परिजनों ने सीताराम की जमकर मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पर छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं सीताराम की शिकायत पर महिला के परिजनों पर मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।
गोबर थापने गई महिला से डर्टी टच, परिजनों ने आरोपी की मारपीट
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News




Be First to Comment