Press "Enter" to skip to content

श्री बालाजी धाम मंदिर पर धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती

मंदिर पर सभी तैयारियां पूर्ण

30 मार्च से राम नाम महायज्ञ प्रारंभ 31 मार्च को महा भंडारा
शिवपुरी।पिछले कई वर्षो की भांति इस वर्ष भी श्री बालाजी धाम मंदिर पर हनुमान जयंती एवं मंदिर की 18 वीं वर्षगांठ बड़ी धूमधाम से मनाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है, इसी क्रम में शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर पोस्टर बैनर लगवाए गए और एनाउंसर द्वारा शहर भर में उद्घोषणा भी करवाई गई है जिसमें लोगों से बालाजी धाम पर हो रहे कार्यक्रमों में सपरिवार पधारने का आग्रह किया जा रहा है। यहां पर 30 मार्च को सुबह 10 बजे से अखंड रामायण पाठ के साथ श्री राम नाम महायज्ञ प्रारंभ होगा की पूर्णाहुति हनुमान जयंती के दिन यानी 31 मार्च को दोपहर 4 बजे होगी तत्पश्चात विशाल भंडारा प्रारंभ होगा। हनुमान जयंती की तैयारियों को लेकर पिछले एक माह से मंदिर में सफाई पुताई कार्य चल रहा था मंगलवार की मध्यरात्रि से ही बालाजी धाम मंदिर में विराजे सभी देवताओं का श्रंगार किया गया। 30 मार्च को सुबह 10 बजे ग्वालियर से पधारे विद्वान पंडितों द्वारा मंत्र उच्चारण के बीच श्री राम नाम महायज्ञ का प्रारंभ होगा। श्री बालाजी धाम मंदिर के चरण सेवको द्वारा सभी धर्मप्रेमी जन बंधुओं से सादर आग्रह किया गया है कि वह श्री बालाजी धाम मंदिर पर हनुमान जयंती के अवसर पर होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रमों में सपरिवार पधारे। उल्लेखनीय है कि श्री बालाजी धाम मंदिर सभी तरह के संकट ग्रस्त ऊपरी हवा चक्कर निसंतानता व्यापार में घाटा घर में  असमृद्धि आदि का उपचार श्री बालाजी महाराज की भोग विधि के द्वारा अर्जी लाकर किया जाता है। और पिछले 18 वर्ष में हजारों की संख्या में यहां पर आकर संकटग्रस्त व्यक्ति लाभ ले चुके हैं। और यही कारण है कि श्री  बालाजी धाम मंदिर आज समस्या निवारण केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना चुका है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!