शिवपुरी। विधानसभा शिवपुरी के पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के कृषि फार्म बड़ौदी क्षेत्र से मंगलवार की रात चोरों ने एक टाटा मैजिक को चुरा लिया और लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी वहां तैनात कर्मचारी को तब लगी जब वह खेत पर पहुंचा देखा तो वहां से मैजिक वाहन गायब था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। कोतवाली थाना में फरियादी भरत पुत्र कल्याणसिंह कुशवाह (32) निवासी ग्राम टोंगरा शिवपुरी ने शिकायत में बताया कि वह वीरेन्द्र रघुवंशी के बड़ौदी स्थित फार्म हाउस पर काम करता है। बीते रोज वह अपना टाटा मैजिक वाहन रोज की तरह फार्म हाउस पर रखकर चला गया। जब सुबह वह फार्म हाउस पर आया तो देखा कि उसका वाहन उक्त स्थान पर नहीं है। जिसके बाद भरत ने वाहन की आसपास तलाश की व लोगों से भी पूछताछ की लेकिन वाहन का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद वह थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को की। मामले में पुलिस ने शिकायत पर से मंगलवार को केस दर्ज कर वाहन चोर की तलाश शुरु कर दी है।
पूर्व विधायक के फार्म हाउस से वाहन चोरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News



Be First to Comment